एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद ना आना, हर वक्त Low feel करना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन…
ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये वो हालत है जिसमें इंसान धीरे-धीरे खुद से दूर होता चला जाता है।
अक्सर लोग इसे “कमजोरी” समझ लेते हैं, लेकिन सच ये है कि ये हमारे मन के अंदर जमा हुए दर्द, ट्रॉमा और दबे हुए जज़्बातों (suppressed emotions) का परिणाम होता है।
कभी किसी ने छोड़ दिया…
कभी बचपन में प्यार नहीं मिला…
कभी बार-बार जज और क्रिटिसाइज़ किया गया…
और यही सब मिलकर हमारे “Inner Child” को घायल कर देता है।
धीरे-धीरे इंसान एक ऐसे अंधेरे में चला जाता है जहाँ उसे कुछ अच्छा नहीं लगता…
कई बार तो ज़िंदगी बोझ लगने लगती है और इंसान सुसाइड तक सोचने लगता है।
मेरी कहानी
मैंने ये सब करीब 15 साल तक झेला।
मैंने बड़े से बड़े डॉक्टर दिखाए… PGI तक गया…
देश के महंगे psychologist से भी मिला, जहाँ एक घंटे की फीस 20,000 तक थी।
लाखों रुपये खर्च किए… लेकिन अंदर का दर्द वहीं का वहीं रहा।
📣 Loved what you read? Want to go deeper into conscious parenting? ✨ The Power of Manifestation in Parenting is now available — A soulful guide packed with real-life tools like affirmations, energy shifts, and sleep talk that I personally use with my son, Hitarth. 💛 Start your journey toward calmer, connected parenting today. 🎉 Launch Offer: Only ₹99 (limited-time price!) 📲 Instant download. No waiting. 👉 Grab your copy now!.
हाँ, इतना जरूर हुआ कि मुझे अपनी समस्या समझ आने लगी…
लेकिन समाधान नहीं मिला।
क्योंकि मैं एक गलती कर रहा था —
मैं समाधान बाहर ढूंढ रहा था, जबकि वो अंदर था।
Turning Point – जब सब बदलना शुरू हुआ
फिर मेरी मुलाकात एक ऐसे डॉक्टर से हुई, जिन्होंने मुझे सिर्फ दवा नहीं दी…
बल्कि मुझे खुद से मिलवाया।
उन्होंने रास्ता दिखाया…
लेकिन चलना मुझे ही था।
और यहीं से मेरी असली Healing Journey शुरू हुई।
पिछले 5–6 महीनों में मैंने खुद पर काम किया…
अपने emotions को समझा…
अपने दर्द को स्वीकार किया…
और आज मैं खुद को 90% तक ठीक महसूस करता हूँ।
इतना ही नहीं, मैं 5–7 लोगों की मदद भी कर चुका हूँ इस रास्ते पर।
Healing का असली रास्ता
Healing कोई जादू नहीं है…
ये एक प्रक्रिया (process) है।
और इसका सिर्फ एक ही रास्ता है:
खुद पर काम करना
- Self Love सीखना पड़ेगा
- अपने Inner Child को heal करना पड़ेगा
- अपनी Shadow (छुपे हुए हिस्से) को स्वीकार करना पड़ेगा
- अपने ट्रिगर्स को समझना पड़ेगा
जब आप पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ खुद को देखना, सुनना और समझना शुरू करते हैं…
तो healing अपने आप शुरू हो जाती है।
Healing एक Journey है, Race नहीं
ये कोई एक दिन का काम नहीं है।
ये धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है…
जिसमें आपको खुद के साथ बैठना पड़ता है…
खुद को महसूस करना पड़ता है।
और जब आप इस journey को accept करके enjoy करने लगते हैं…
तो वही बचपन वाली खुशी फिर से लौटने लगती है।
एक नई शुरुआत
आज मैं दिल से कह सकता हूँ —
ज़िंदगी सच में बहुत खूबसूरत है।
बस हमें अपने अंदर के जाल से बाहर निकलना होता है।
आप अभी ज़िंदा हैं…
आपके पास आज का दिन है…
एक नई शुरुआत आपका इंतज़ार कर रही है…
तो मुस्कुराइए… 
और खुद को फिर से सींचना शुरू कीजिए।
एक जरूरी बात (Science के नजरिए से)
हमारे अंदर के दबे हुए emotions (suppressed emotions)
सिर्फ मानसिक परेशानी नहीं बनाते…
ये धीरे-धीरे हमारे:
रिश्तों को
काम को
और खुद के साथ हमारे संबंध को
खराब करने लगते हैं।
अगर इन्हें लंबे समय तक दबाकर रखा जाए…
तो ये Physical बीमारियों के रूप में भी बाहर आ सकते हैं।
इसे ही Psychosomatic Illness कहा जाता है —
जहाँ मन का दर्द शरीर में बीमारी बन जाता है।
अंत में…
मैंने कर दिखाया…
आप भी कर सकते हैं।
बस खुद से भागना बंद कीजिए…
और खुद के साथ खड़े हो जाइए।
Love You Universe 
Love You Krishna 
आप अकेले नहीं हैं…
और आपकी healing भी संभव है।
एक कदम आज उठाइए… बाकी रास्ता खुद बनता जाएगा।
Your comments and shares do more than just support our blog—they uplift the amazing moms who share their stories here. Please scroll down to the end of the page to leave your thoughts, and use the buttons just below this line to share. Your support makes a big difference!
